IND W vs ENG W: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका? इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच आज!

IND W vs ENG W Preview 3rd T20: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला आज यानी मंगलवार को टॉन्टन के द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस महीने के अंत में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन को आजमाने और मानसिक बढ़त हासिल करने का आखिरी मौका है।

मिडल ऑर्डर में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं खिलाड़ी (IND W vs ENG W Preview 3rd T20)

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी चिंता उसका मिडल ऑर्डर रहा है। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (एक अर्धशतक और एक 30+ स्कोर) और जेमिमा रोड्रिगेज बेहतरीन फॉर्म में दिख रही हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को भी पिछले मैच में शुरुआत मिली, लेकिन टीम आखिरी के ओवरों में गति खो रही है। पहले मुकाबले में भारत ने यास्तिका और जेमिमा के दम पर 188/7 का मजबूत स्कोर बनाया था, लेकिन आखिरी 5 ओवरों (16 से 20 ओवर) में टीम केवल 40 रन ही जोड़ सकी थी।

IND W vs ENG W 1

दूसरे टी20 में भी बल्लेबाजों ने किया निराश

दूसरे टी20 में स्थिति और खराब रही। भारत एक समय 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 70 रन पर 1 विकेट खोकर बेहद मजबूत स्थिति में था। लेकिन 16वें से 20वें ओवर के बीच टीम ने महज 28 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। आक्रामक फिनिशर ऋचा घोष का बल्ला अब तक शांत रहा है, ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर को खुद आखिरी तक टिककर जिम्मेदारी उठानी होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा?

मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने पिच की परिस्थितियों को लेकर अहम इनपुट दिए। इंग्लैंड की विमेंस सुपर लीग में खेल चुकीं जेमिमा ने कहा कि टॉन्टन की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल रहती हैद। यहां आउटफील्ड काफी तेज है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। शुरुआती ओवरों में पिच से थोड़ा स्विंग मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह रनों से भरी पिच है। महिला क्रिकेट में इस मैदान पर 190 से 200 का स्कोर मैच जिताऊ माना जाता है।

इंग्लैंड को भी सता रहा है बड़ा डर

बल्लेबाजी की गहराई को लेकर चिंताएं केवल भारतीय टीम में नहीं हैं, बल्कि मेजबान इंग्लैंड भी इससे अछूता नहीं है। अब तक खेले गए दो मैचों में इंग्लैंड की ओर से केवल विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स (67 रन) ही एकमात्र अर्धशतक लगा सकी हैं। बाकी अनुभवी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वे उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं। हालांकि, पिछले मैच में ऑलराउंडर फ्रेया केम्प (नाबाद 39 रन और 2 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन ने इंग्लिश टीम को काफी राहत दी है।

'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया
'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान
क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान

इंग्लैंड: एमी जोन्स, नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट-हॉज, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एम अर्लॉट, पेज शोलफील्ड, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग।

IPL 2026 की खिताबी जीत के बाद वृंदावन में दिखे विराट-अनुष्का, वायरल हुआ प्रेमानंद महाराज संग मुलाकात का वीडियो
IPL 2026 की खिताबी जीत के बाद वृंदावन में दिखे विराट-अनुष्का, वायरल हुआ प्रेमानंद महाराज संग मुलाकात का वीडियो
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+