ममता बनर्जी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? क्या है 'फर्जी सिग्नेचर घोटाला', जिससे TMC परेशान, कौन-कौन घेरे में?

Forged Signature Scandal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 15 साल तक बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है।

इस नए बवंडर को नाम दिया गया है 'साइनगेट' यानी फर्जी सिग्नेचर घोटाला। इस विवाद ने पूरी पार्टी को हिलाकर रख दिया है और अब बात सीआईडी (CID) जांच तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक एक ही सवाल गूंज रहा है-क्या ममता बनर्जी जेल जाने वाली हैं?

Forged Signature Scandal

▶️क्या है यह फर्जी सिग्नेचर घोटाला? (What is the forged signature scandal?)

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद विधानसभा के भीतर विपक्ष के नेता और पार्टी के चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) की नियुक्ति के लिए कागजात सौंपे गए। आरोप है कि विधानसभा सचिवालय को सौंपे गए इन आधिकारिक दस्तावेजों पर टीएमसी के कई विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर (Forged Signatures) किए गए थे या फिर उनकी बिना मर्जी के उनके नाम का इस्तेमाल किया गया था।

यह मामला तब और गंभीर हो गया जब टीएमसी के दो विधायकों-रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने खुलकर इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाने के लिए जो समर्थन पत्र भेजा गया था, उसमें उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं।

विधायकों की इस शिकायत के बाद बंगाल विधानसभा के सचिव ने एक एफआईआर (FIR) दर्ज कराई, जिसके बाद सूबे की क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मामले की कमान संभाल ली। अब CID विधायकों के बयान दर्ज कर रही है और उनके असली हस्ताक्षरों के सैंपल (Specimen Signatures) ले रही है।

Mamata Banerjee Protest: कोलकाता में आज ममता का महाधरना, दीदी बोलीं- डरने वाली नहीं, रोका तो दिल्ली आऊंगी
Mamata Banerjee Protest: कोलकाता में आज ममता का महाधरना, दीदी बोलीं- डरने वाली नहीं, रोका तो दिल्ली आऊंगी

▶️TMC के लिए क्यों बनी बड़ी मुसीबत?

ममता बनर्जी की पार्टी हमेशा से अपने कड़े अनुशासन और 'दीदी' के एकछत्र नेतृत्व के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस घोटाले ने पार्टी के भीतर मचे घमासान और असंतोष को जनता के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

इस विवाद में टीएमसी के लिए सबसे ज्यादा फजीहत तब हुई जब आवाज उठाने वाले दोनों विधायकों-रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी ने आनन-फानन में बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उन पर दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। लेकिन इस कार्रवाई ने आग में घी का काम किया, क्योंकि लोगों को लगने लगा कि पार्टी अपनी कमजोरी छुपाने के लिए यह कदम उठा रही है।

मामला यहीं नहीं रुका, सीआईडी ने जांच के सिलसिले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी समन जारी कर दिया है। इसके बाद से यह आंच सीधे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है।

'मैं सरकारी आतंकवाद,हिंसा का शिकार', हमले के बाद छलका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का दर्द, BJP पर संगीन आरोप
'मैं सरकारी आतंकवाद,हिंसा का शिकार', हमले के बाद छलका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का दर्द, BJP पर संगीन आरोप

▶️करारी शिकस्त के बाद बिखर रहा है कुनबा

यह 'साइनगेट' विवाद ऐसे समय पर आया है जब टीएमसी पहले से ही वेंटिलेटर पर है। साल 2011 से बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी को 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। बंगाल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने वहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है।

इस ऐतिहासिक हार के बाद से ही टीएमसी के अंदरूनी हालात ठीक नहीं हैं। पार्टी के भीतर खराब शासन, भ्रष्टाचार के आरोप, संगठनात्मक कमजोरी और चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर पहले ही आत्ममंथन और खींचतान चल रही थी। रही-सही कसर इस नए घोटाले ने पूरी कर दी।

पार्टी की बैठकों से विधायकों का गायब रहना और नेताओं की आपसी बयानबाजी साफ बयां कर रही है कि सत्ता जाते ही टीएमसी का अनुशासन पूरी तरह बिखर चुका है।

▶️ममता बनर्जी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!

टीएमसी प्रमुख होने के नाते ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। फिलहाल इस मामले की जांच शुरुआती चरण में है। सीआईडी अभी सिर्फ इस बात का पता लगा रही है कि विधानसभा के दस्तावेजों में हेरफेर किसने की और इसके पीछे किसका दिमाग था। चूंकि मामला विधानसभा के कागजातों में धोखाधड़ी से जुड़ा है, इसलिए यह एक गंभीर आपराधिक मामला बनता है।

अगर जांच की आंच ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी तक पहुंचती है, तो कानूनी तौर पर उनकी मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं। लेकिन अभी सीधे तौर पर ममता बनर्जी के जेल जाने की कोई कानूनी जमीन नहीं दिखती। यह जरूर है कि इस घोटाले ने विपक्ष में बैठी टीएमसी की बची-कुची साख पर बट्टा लगा दिया है।

▶️आगे क्या होने वाला है?

सीआईडी की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई बड़े चेहरों से पूछताछ होना तय है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि आखिर वो कौन था जिसने विधायकों की मर्जी के बिना उनके जाली दस्तखत किए। सियासी तौर पर देखें तो टीएमसी के लिए आने वाला समय बेहद कांटों भरा है।

एक तरफ सत्ता छिन जाने का गम और दूसरी तरफ पार्टी के भीतर अपनों की ही बगावत। ममता बनर्जी के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती कानूनी कार्रवाई से बचने के साथ-साथ अपनी पार्टी को बिखरने से बचाना है। विपक्ष में रहकर नए सिरे से खड़े होने की कोशिश कर रही टीएमसी के लिए यह 'साइनगेट' घोटाला गले की हड्डी बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+