पार्थ-अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद BJP ने ममता को लेकर TMC नेताओं को चेताया, बोले- आपको भी ये छोड़ देंगी

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चेताया है कि ममता बनर्जी आपको भी इसी तरह से दरकिनार कर देंगी अगर आप उनके लिए असुविधा बनते हैं। दरअसल जिस तरह से सीबीआई की टीम ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी केस में गिरफ्तार किया है उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने टीएमसी के नेताओं को भविष्य के लिए चेताया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने पहले पार्थ चटर्जी से बात करना बंद कर दी, इसके बाद उन्होंने अनुब्रत मंडल का फोन उठाना बंद कर दिया, जब इन दोनों को उनकी सबसे अधिक जरूररत थी।

amit malviya

अमित मालवीय ने ट्वीट करके लिखा ममता बनर्जी ने पार्थ और अनुब्रत के फोन उठाना बंद कर दिए हैं, इन लोगों को जब सबसे अधिक जरूरत थी उनकी तब उन्होंने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। जब ये दोनों उनके लिए असुविधा बनने लगे तो उन्होंने इन्हें छोड़ दिया। यह पश्चिम बंगाल में अन्य मंत्रियों, टीएमसी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक संदेश है, जिन लोगों ने भी उनके साथ लूट, रेप, हत्या में हिस्सा लिया, उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा। अमित मालवीय ने यह ट्वीट अनुब्रत की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अनुब्रत मंडल को 10 बार समन भेजा था, लेकिन अनुब्रत ने इन समन को नजरअंदाज किया। जिसके बाद सीबीआई ने कोर्ट का रुख किया और अनुब्रत को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है। उनके खिलाफ अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी का केस दर्ज है। इसी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल से पूछताछ की थी। इससे पहले 23 जुलाई को ईडी ने टीएमसी के नेता पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों को टीचर भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+