'...ये डरे हुए हैं, इसलिए बोलेने नहीं दिया जा रहा', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला

तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुरू किए जाने वाले दो दिवसीय विरोध की अनुमति को लेकर सांसद अभिषेक बनर्जी और टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने भाजपा पर हमला बोला है। टीएम सांसद ने कहा कि हमें विरोध करने से रोकने के प्रयास से ये साफ हो गया है कि बीजेपी कार्यक्रम से पहले ही डर गई है। सोमवार (2 अक्टूबर) मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के दो दिवसीय कार्यक्रम को रोकने का पूरा प्रयास किया गया।

टीएमसी के दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोके जाने पर टीएमसी सांसद व राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बोलने से रोका जा रहा है। जबकि सभी टीएमसी नेता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

Abhishek Banerjee over TMC protest

सांसद बनर्जी ने कहा, "जैसा कि मैंने कहा था कि 2-3 अक्टूबर को दिल्ली में हमारे दो दिवसीय कार्यक्रम को रोकने के लिए बहुत प्रयास किए गए और साजिश की गई। पहले अनुमति नहीं दी गई। बोलने नहीं दिया गया। लेकिन अब हमें अनुमति मिली है। उन्होंने कहा, "ये लोग डरे हुए हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। उनका डर दिखना शुरू हो गया है। इसके सिवा वे क्या करेंगे?"

वहीं टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने आरोप लगाया है कि सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा, "उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की, मैं वहां था। इस सरकार के लिए शर्म की बात है, हम हैरान हैं।"

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज हम दिल्ली से गांधी जयंती के दिन भाजपा को चुनौती देते हैं कि लड़ाई के लिए तैयार रहिए। मैदान आपका, रेफरी आपका लेकिन चुनौती हमारी है, जिससे ये पता चल जाएगा कि आने वाले दिनों में किसके पास कितनी क्षमता है।

बता दें कि टीएमसी नेता का ये बयान दिल्ली पुलिस की ओर तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजघाट से बाहर जाने का निर्देश देने क बाद आया। राजघाट पर विरोध कर रहे टीएमसी नेताओं को बाहर किए जाने को लेकर अभिषेक बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने के लिए बार-बार सीटी बजाई, जिसके चलते अभिषेक बनर्जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में बात बंद करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+