बंगाल: भवानीपुर में बवाल, स्वपन दासगुप्ता ने की धारा 144 लगाने की मांग
कोलकाता, 27 सितंबर: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले हॉट सीट भवानीपुर में सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी नेता दिलीप घोष पर हमले की घटना सामने आई है, जिसका आरोप बीजेपी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। इस बीच भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी से भी इस हमले के बाद मुलाकात की। साथ ही मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने भवानीपुर में धारा 144 लगाने की मांग की।
Recommended Video

भवानीपुर में धारा 144 लगाने की मांग
बीजेपी नेता स्वप्न दासगुप्ता ने इस दौरान कहा कि भवानीपुर में आतंक का माहौल फैलाने के लिए सांसद अर्जुन सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला किया गया है। हम मांग करते हैं कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूरे भवानीपुर में धारा 144 लागू की जाए। मतदान बूथों के अंदर और बाहर सीएपीएफ, क्षेत्र वर्चस्व कर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए। सीसीटीवी को चुनाव आयोग से जोड़ा जाना चाहिए।
टीएमसी नेता मदन मित्रा का आया नाम
वहीं भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने भवानीपुर में पार्टी के प्रचार के दौरान हुए हमले पर कहा कि देखने में आया कि 8 हमलावर टीएमसी नेता मदन मित्रा से जुड़े हुए थे। केंद्रीय बल हमारे नेताओं को बचाने में कामयाब रहे। इस तरह की घटनाएं लोगों का मनोबल गिराती हैं।
30 सितंबर को उपचुनाव
इससे पहले दिलीप घोष घोष को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में धक्का दिया गया था। इस दौरान चुनावी तापमान में अंतिम दिन राजनीतिक तापमान बढ़ गया। वहीं चुनाव आयोग ने इस घटना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।दरअसल, 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। यहां टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं तो वहीं बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में इस हाई प्रोफाइल सीट पर बीजेपी ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications