ममता बनर्जी के नामांकन पर बीजेपी ने उठाए सवाल, रिटर्निंग ऑफिसर को खत लिख की ये शिकायत

कोलकाता, सितंबर 14। पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी की निगाहें भवानीपुर सीट पर है। यहां ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल से है। प्रियंका ने सोमवार को इस सीट से नामांकन दाखिल भी कर दिया। इस बीच मंगलवार को प्रियंका टिबरेवाल के चुनाव एजेंट ने रिटर्निंग ऑफिसर को एक खत लिखकर ममता बनर्जी के नामांकन पर सवाल खड़े किए।

Recommended Video

      Bhawanipur By-Election: BJP ने Election Commission से की Mamata Banerjee की शिकायत | वनइंडिया हिंदी
      Mamata banerjee

      ममता बनर्जी ने नहीं दी क्रिमिनल मामलों की जानकारी

      दरअसल, इस खत में बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव एजेंट ने कहा है कि ममता बनर्जी ने अपने नामांकन पत्र में उनके उपर चल रहे पेंडिंग क्रिमिनल मामलों की जानकारी नहीं दी है। इस खत में ममता के उपर लंबित 5 क्रिमिनल मामलों का जिक्र भी किया है। ये सभी मामले साल 2018 के हैं।

      खत में इन पांच क्रिमिनल केस का किया गया है जिक्र

      - केस संख्या 286/2018, असम के गीता नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153A और धारा 198 के तहत केस दर्ज हुआ है।

      - केस संख्या 466/2018, असम के पान बाजार पुलिस स्टेशन में धारा 120बी, 153ए, 294, 298 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

      - केस संख्या 832/2018, असम के नॉर्थ लखीमपुर पुलिस स्टेशन में धारा 120बी और 153ए केस दर्ज है।

      - केस संख्या 288/2018, असम के जगीरोड पुलिस स्टेशन में धारा 121, 153ए के तहत केस दर्ज है।

      - केस संख्या 177/2018, असम के उधारबोंड पुलिस स्टेशन में धारा 353, 323 और 338 के तहत केस दर्ज है।

      बंगाल में इन तीन विधानसभा सीटों पर है उपचुनाव

      आपको बता दें कि भवानीपुर के अलावा जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया था, लेकिन भवानीपुर हॉट सीट बनी हुई है। भवानीपुर सीट ममता बनर्जी की परंपरागत सीट मानी जाती है, लेकिन फिर भी बीजेपी घुटने नहीं टेकना चाहती। बीजेपी का मानना है कि हो सकता है कि ममता नंदीग्राम की तरह यहां भी हार जाएं। इसलिए उन्होंने काफी सोच समझकर प्रियंका टिबरेवाल को उनके खिलाफ उतारा है।

      ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के खिलाफ उतारी गईं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+