ममता बनर्जी के खिलाफ उतारी गईं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से आज अपना नामांकन दाखिल किया। टिबरेवाल 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी को टक्कर देंगी।

कोलकाता, 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से आज अपना नामांकन दाखिल किया। टिबरेवाल 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी को टक्कर देंगी।

Recommended Video

    Bhawanipur By-Election: Mamata Banerjee ने अचानक किया सोला आना मस्जिद का दौरा | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Tibrewal

    नामांकन दाखिल करने के बाद टिबरेवाल मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि यह बंगाल के लोगों के लिए न्याय की लड़ाई है। मैं भवानीपुर के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्हें एक बड़ा अवसर प्राप्त हुआ है। वे आगे आएं और इतिहास बनाएं।

    बता दें कि ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने के कारण भवानीपुर सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि भवानीपुर सीट ममता बनर्जी की परंपरागत सीट मानी जाती है, लेकिन फिर भी बीजेपी घुटने नहीं टेकना चाहती। बीजेपी का मानना है कि हो सकता है कि ममता नंदीग्राम की तरह यहां भी हार जाएं। इसलिए उन्होंने काफी सोच समझकर प्रियंका टिबरेवाल को उनके खिलाफ उतारा है। 40 वर्षीय टिबरेवाल पेशे से वकील है और सुप्रीम कोर्ट और कोलकाता हाईकोर्ट में वकालत करती हैं। वह भाजपा की युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं।

    यह भी पढ़ें: विकास के नाम पर यूपी सरकार ने विज्ञापन में छाप दी कोलकाता के फ्लाइओवर की तस्वीर, विपक्ष हुआ हमलावर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+