बंगाल के लिए बीजेपी रविवार को खोलेगी अपना पिटारा, अमित शाह जारी करेंगे घोषणा पत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना घोषणा पत्र रविवार यानी 21 मार्च को जारी करेगी। इस बात की जानकारी भाजपा के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद कोलकाता में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी अपने मेनिफेस्टो में राज्य की जनता के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। पार्टी का दावा है कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश में दो करोड़ लोगों से सुझाव लिए गए हैं।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Amit Shah 21 March को जारी करेंगे BJP का Manifesto | वनइंडिया हिंदी
    BJP manifesto for West Bengal assembly elections 2021 will be released by Amit Shah on 21st March

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी अपने घोषणा पत्र में आयुष्मान भारत योजना को राज्य में तुरंत लागू कराने, महिलाओं को 33 फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण, प्रदेश के 4 लाख से अधिक मछुआरों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए और 7वें वेतन आयोग लागू का वादा कर सकती है। बीजेपी का दावा है कि बंगाल की जनता के लिए उन्हीं के मुताबिक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, इसके लिए बीजेपी सीधे तौर पर नागरिकों से जुड़ी और उनसे सुझाव मांगे थे।

    गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले महीने फरवरी में राज्य में 'लोको शोनार बांग्ला' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के जरिए पार्टी ने राज्य के कोने-कोने में अपने कार्यकर्ताओं को भेज लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगा था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी विधानसभा सीटों के अपनी एक-एक एलईडी रथों को रवाना किया था। इन वाहनों पर बॉक्स मौजूद थे, जिनमें लोगों से सुझाव डालने के लिए कहा गया था। बीजेपी ने बताया कि एलईडी रथों के अलावा घोषणा पत्र के सुझाव के लिए पार्टी द्वारा 30 हजार सुझाव पेटियों को तैनात किया था। इसके अलावा फोन और भाजपा की वेबसाइट पर भी लोगों से सुझाव मांगे गए थे।

    यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2021:ममता बनर्जी का आरोप- अमित शाह बंगाल में TMC नेताओं पर हमले की साजिश रच रहे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+