West Bengal Assembly Elections 2021:ममता बनर्जी का आरोप- अमित शाह बंगाल में TMC नेताओं पर हमले की साजिश रच रहे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जंग आक्रामक होती जा रही है। मंगलवार को टीएमसी प्रमुख और बंगाल की वर्तमान मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री अमित शाह पर टीएमसी नेताओं पर हमले की साजिश र‍चने का आरोप लगाया है।

mamta

सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में बैठकर टीएमसी नेताओं पर हमले की साजिश रच रहे हैं। ममता ने दावा किया कि शाह अपनी चुनावी रैलियों में भीड़ न जुटने से निराा हो रहे हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा उन्‍हें मारने की साजिश रची है क्योंकि उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में मुझे चोट लगने के बाद हटा दिया था।

मित शाह निराश हो रहे हैं क्योंकि...

ममता बनर्जी ने बंगाल के मेजिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा। अमित शाह निराश हो रहे हैं क्योंकि उनकी रैलियों में लोग नहीं जुट रहे। ममता बनर्जी बोली अमित शाह देश चलाने के बजाय, वह कोलकाता में बैठे हैं और टीएमसी नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे क्या चाहते हैं? क्या वे मुझे मारना चाहते हैं? क्या उन्हें लगता है कि वे मुझे मारकर यह चुनाव जीतेंगे? ममता ने आगे कहा वे गलत हैं।

भगवा पार्टी विधानसभा चुनाव अब भी जीत से मीलों दूर है

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि शाह कल रात गुवाहाटी से कोलकाता आए और उन्होंने भाजपा के राज्य नेताओं के साथ कई बैठकें कीं, "उनकी साजिशों को समझना, उनकी रैलियों में भीड़ न जुटने के बाद उन्‍हें ये समझ में आया कि भगवा पार्टी विधानसभा चुनाव अब भी जीत से मीलों दूर है।

आप पेट्रोल और डीजल की कीमत कम क्यों नहीं कर रहे हैं?

ममता बनर्जी ने तेल-ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा मोदी सरकार ने रसोई गैस को मुफ्त में उपलब्ध कराने को कहा। "अगर हम भोजन को मुफ्त में वितरित कर सकते हैं, अगर हम संस्कार श्री को मुफ्त दे सकते हैं, तो, हम गैस मुक्त क्यों नहीं बना सकते हैं। आप पेट्रोल और डीजल की कीमत कम क्यों नहीं कर रहे हैं?

चुनाव पैनल शाह के निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है

बनर्जी ने ये भी कहा चुनाव आयोग ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है, उन्‍होंने आरोप लगाया कि चुनाव पैनल शाह के निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। क्या अमित शाह चुनाव आयोग से भाग रहे हैं? वह चुनाव आयोग को निर्देश दे रहे हैं। उनकी स्वतंत्रता का क्या हुआ? मेरे निदेशक, सुरक्षा (विवेक सहाय) को उनके निर्देशों के अनुसार (EC द्वारा) हटा दिया गया था।

https://www.filmibeat.com/photos/pranati-rai-71503.html?src=hi-oiप्रणति राय की बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें, आपकी नजरें थम जाएंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+