भाजपा नेता राजू झा की कोलकाता में हत्या, बदमाशों ने चलाईं कई राउंड गोलियां
भाजपा नेता राजू झा पर बदमाशों ने की राउंड फायरिंग की। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। भाजपा नेता ही मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भाजपा नेता राजेश उर्फ राजू झा की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने राजू झा पर हमला उस वक्त किया जब वे कोलकाता के शक्तिगढ़ के पास थे। जानकारी के मुताबिक राजू झा अपनी कार से कोलकाता जा रहे थे। जब वे रास्ते में शक्तिगढ़ के पास थे तो एक अन्य वाहन आकर रुका। जिसमें बैठे लोगों ने अचानक फयरिंग कर दी। राजू झा को कई गोलियां लगीं। उनकी हालत गंभीर हो गई। राजू की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
घटना की पश्चिम बंगाल पुलिस जांच कर रही है। कोलकाता जाते वक्त राजू के साथ अंडाल निवासी ब्रतिन बनर्जी भी थे। रिपोर्ट्स के मुतापिक राजू झा ने अपनी कार एक मिठाई की दुकान के सामने रोकी थी। इस बीच उनके बगल आई एक कार में बैठे बदमाशों ने उन पर हमला किया। ब्रतिन बनर्जी को भी गोली लगी थी। हालांकि उन्हें बचा लिया गया है। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है।
वाममोर्चा के शासन काल में राजू झा ने कोयला-काला कारोबार शुरू किया था। कथित रूप से उन पर कोयला के अवैध कारोबार के सिंडिकेट के सरगना रूप में माना जा रहा था। राजेश उर्फ राजू ने ट्रांसपोर्ट बिजनेस से लेकर होटल बिजनेस जैसे क्षेत्र में भी सक्रिय थे।
राजू झा की हत्या की पश्चिम बंगाल पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल से सुबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ पुलिस राजू से जुड़े लोग और उके प्रति उनका व्यवहार के बारे में उनके परिवार से पूछताछ और अन्य स्रोतों के माध्यम से जानने का प्रयास में जुटी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications