'महिला विरोधी है BJP, भगवान राम के बारे में बात करती है, देवी सीता के बारे में नहीं', बोलीं ममता बनर्जी
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोलकाता में सर्व धर्म सद्भाव रैली आयोजित की। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि संहति रैली ने सभी धर्मों के लिए एकजुटता प्रदर्शित की।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसकी पूजा करता है। मुझे देश में बेरोजगारी से समस्या है। देश का पैसा कहां गया? इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

सभी धर्मों के केंद्र में एकता
उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान राम के बारे में बात करती है, लेकिन देवी सीता के बारे में बात नहीं करती है। क्योंकि पार्टी महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म एकता रैली में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। क्योंकि एकता सभी धर्मों के केंद्र में है।
बंगाल के लिए आज गर्व का दिन- अभिषेक बनर्जी
वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज बंगाल के लिए गर्व का दिन है। जहां पूरा देश धार्मिक कार्यक्रम में लगा हुआ है, वहीं बंगाल के लोग सड़क पर एक साथ खड़े होकर शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। बंगाल धर्म की राजनीति नहीं करता है। हमारा एक ही धर्म है और वह है- सभी को सेवा प्रदान की जानी चाहिए।
रैली में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल
रैली के आयोजन से पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि संहति रैली रास्ते में मस्जिदों, मंदिरों, चर्चों और गुरुद्वारों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए हर किसी का स्वागत है। रैली में सभी धर्मों के लोग होंगे।
यह भी पढ़ें- INDIA bloc: कांग्रेस का अल्टीमेटम- नीतीश नहीं तो खड़गे भी नहीं, ममता के पेच में फंसा गठबंधन?












Click it and Unblock the Notifications