बंगाल: कूचबिहार की घटना को लेकर चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल, ममता पर लगाया ये आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार में बड़ी घटना सामने आई हैं। जिले की सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर हुए बवाल में चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग में 3 और आम लोगों के गंभीर घायल होने की भी खबर है। टीएमसी के बाद अब बीजेपी भी चुनाव आयोग के पास शिकायत करने पहुंचा है। सीतलकुची में 2 अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है।

BJP Bengal Leader

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Kooch Bihar में हिंसा, Mamata Banerjee-PM Modi में जुबानी जंग | वनइंडिया हिंदी

    चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने बताया कि मेरी राय में, ये घटनाएं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के केंद्रीय बलों के घेराव के पुराने बयान के कारण हुईं है। वहीं इससे पहले TMC ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर बताया कि केंद्रीय बलों द्वारा तीन निर्दोष लोगों के घायल और 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

    इधर, ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आज की घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और वे खुद साजिशकर्ता हैं। मैं केंद्रीय बलों को दोष नहीं देती क्योंकि वे गृह मंत्री के आदेश के तहत काम करते हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए कूचबिहार के एसपी ने बताया कि एक आदमी की तबीयत खराब हुई और वो बेहोश हो गया, बूथ के सामने उसका इलाज चल रहा था। उस समय अफवाह फैल गई कि CISF ने उसे मारापीटा है। गांव के 300-350 लोगों ने CISF कर्मी पर हमला किया, राइफल ​छीनने और बूथ में घुसने की कोशिश के दौरान CISF ने फायरिंग की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+