Lok Sabha: 'वो मेरी बेटी जैसी', लड़की को चूमने वाले वीडियो पर BJP प्रत्याशी खगेन मुर्मू का कांग्रेस को जवाब

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार खगेन मुर्मू का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी को घेरा है।

कांग्रेस ने कहा कि अगर आपने अभी जो देखा उस पर आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो आइए हम स्पष्ट करते हैं। जी हां, ये हैं बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू। अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूमा।

Candidate Khagen Murmu

आगे कहा कि महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी खेमे में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह नारी का सम्मान में जुटा मोदी का परिवार! सोचिए अगर वे सत्ता में आए तो क्या करेंगे।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, घटना सोमवार की है। जब मुर्मू पश्चिम बंगाल में चंचल के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अभियान की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बीजेपी उम्मीदवार की हरकत कैद हो गई। जिसे बीजेपी उम्मीदवार के फेसबुक पेज पर साझा किया गया था। लेकिन, बाद में हटा दिया गया था।

टीएमसी ने की कड़ी निंदा
टीएमसी के मालदा उपाध्यक्ष दुलाल सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बंगाली संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा कृत्य तब हुआ जब उम्मीदवार वोटों की मांग कर रहे थे।

मुर्मू बोले- वो मेरी बच्ची जैसी
वहीं, वायरल वीडियो पर मुर्मू ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तस्वीर तृणमूल के किसी व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई थी और इसे थोड़ा संपादित किया गया है। यह उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है। जिस लड़की को गाल पर किस किया जा रहा है, वह हमारे परिवार की बच्ची है। हमारे एक कार्यकर्ता की बेटी, बैंगलोर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। हमने उसे अपने बच्चों की तरह ही प्यार दिया। उसके माता-पिता दोनों उसके बगल में खड़े थे। आज भी मैं उस क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं। किसी ने इसे बुरा नहीं माना। तृणमूल वोट के लिए छटपटा रही है।

'बनाम करने के लिए साजिश रची'
मुर्मू ने कहा कि टीएमसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे को चूमने में कुछ भी गलत नहीं है। यह पूरी तरह जमीनी स्तर की साजिश है। उनके कितने बुरे संस्कार हैं। ऐसी तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करके पार्टियों और व्यक्तियों को बदनाम किया जा रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+