बंगाल: बीजेपी प्रत्याशी का आरोप- पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने दे रहे TMC के गुंडे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है, जहां 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में कई संवेदनशील सीटें शामिल थीं, जिस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच बीजेपी ने नोआपारा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही इसके लिए टीएमसी के 'गुंडों' को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। साथ ही इलाके में अभी भी सही ढंग से वोटिंग जारी होने की बात कही है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Bharati Ghosh का आरोप, TMC के गुंडों ने पोलिंग एजेंट को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    बीजेपी

    डेबरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष का आरोप है कि नोआपारा में बूथ नंबर-22, आंचल-1 में उनके पोलिंग एजेंट गए थे। उस दौरान वहां पर टीएमसी के 150 गुंडे पहले से मौजूद थे। उन्होंने वहां पर पोलिंग एजेंट से बदतमीजी की और उन्हें बूथ के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। वहीं दूसरी ओर बरुणिया में भी टीएमसी की गुंडागर्दी जारी है, जहां वोटर्स को धमकाया जा रहा है। साथ ही टीएमसी कार्यकर्ता मतदाताओं को पार्टी का झंडा दिखा रहे हैं।

    केशपुर में भी मारपीट
    वहीं दूसरी ओर केशपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने भी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केशपुर के बूथ नंबर 173 पर उनकी महिला पोलिंग एजेंट गई थीं। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेता तन्मय घोष की कार में भी तोड़फोड़ की। बीजेपी प्रत्याशी का आरोप है कि वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पा रहे, क्योंकि केंद्रीय बल निष्क्रिय है।

    जानिए क्यों खास है नंदीग्राम विधानसभा सीट

    दूसरा चरण है सबसे अहम
    दूसरे चरण के तहत बंगाल में 30 सीटों और असम में 39 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में सबकी निगाहें बंगाल की हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं। वहीं किसी जमाने में उनके करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इलाके के हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में धारा 144 लगाई हुई है और नंदीग्राम में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने की मनाही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+