Bengal Violence: बंगाल में बेकाबू बवाल, 3 की मौत, 150 गिरफ्तार, पैरामिलिट्री के जवानों ने संभाली कमान
Bengal Violence: बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के कई हिस्सों में पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात कर दिया गया। पैरामिलिट्री के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे थे।
बता दें कि, शुक्रवार (11 अप्रैल) की नमाज के बाद वक्फ बिल के खिलाफ भड़की हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही, पुलिस ने शनिवार (12 अप्रैल) को बताया कि कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दरअसल, मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा के बीच शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैरामिलिट्री बलों की तैनाती का आदेश दिया था और कहा था कि वह पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में हुई तोड़फोड़ की रिपोर्टों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
#WATCH | Murshidabad violence | West Bengal | Inspector General of South Bengal Frontier, BSF, Karni Singh Shekhawat reached the violence-hit area after the Calcutta High Court ordered deployment of central forces in the affected area. (12.04) pic.twitter.com/9smP0vfTAh
— ANI (@ANI) April 12, 2025
हिंसा की आग में घिरा बंगाल, पैरामिलिट्री ने संभाली कमान
- हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में पहले से मौजूद लगभग 300 बीएसएफ कर्मियों के अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर 5 और कंपनियां तैनात की गई हैं।
- कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, सुति और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पैरामिलिट्री बलों की तैनाती की गई है।
- केंद्रीय बलों के कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों में रातभर गश्त की और पीड़ितों के परिवारों से बात की।
- पश्चिम बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारी राजीव कुमार शमशेरगंज क्षेत्र में गए, जो हिंसा का मुख्य केंद्र था, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल के साथ एक रूट मार्च किया।
- शनिवार की सुनवाई के दौरान, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा कि हिंसा केवल मुर्शिदाबाद तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह उत्तर 24 परगना और हुगली के चम्पदानी जैसे अन्य जिलों में भी फैल गई थी। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना और हुगली में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।
राज्य में हिंदू सुरक्षित नहीं- BJP
वहीं इस हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। TMC सरकार में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें West Bengal: मुर्शिदाबाद में वक्फ अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा मामले में 110 से अधिक लोग किए गए गिरफ्तार
सीएम ममता ने बीजेपी पर लगाया आरोप
वहीं इस हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से शांति की अपील की। वहीं उन्होंने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों को धर्म का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश के लिए दोषी ठहराया।
ये भी पढ़ें Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिम महिला को क्या-क्या होगा फायदा?












Click it and Unblock the Notifications