तीसरी लहर को लेकर बंगाल सरकार सतर्क, 30 सितंबर तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू
कोलकाता, 15 सितंबर: कोरोना वायरस की दूसरी लहर तो खत्म हो गई है, लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी रोजाना के मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसको देखते हुए अन्य राज्य तीसरी लहर को लेकर सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत मौजूदा पाबंदियां और छूट 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बंगाल सरकार के मुताबिक अभी तक जारी पाबंदियां और छूट को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। सभी बाहरी गतिविधियां, वाहनों आदि पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं जैसे- स्वास्थ्य, बिजली, लॉ एंड आर्डर से जुड़े लोगों को ही छूट दी जाएगी। राज्य सरकार के मुताबिक अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क समेत सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
देश में कितने केस?
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27176 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38012 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा 284 लोगों ने जान गंवाई है। ऐसे में अब देश में एक्टिव केस की संख्या 351087 है, जबकि मौत का आंकड़ा 443497 हो गया है। वहीं वैक्सीनेशन की बात करें, तो 75,89,12,277 डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।
बंगाल में कितने केस?
बंगाल में अब तक 15,58,117 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 18,599 की मौत हुई, जबकि 15,31,444 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 8,074 ही है।












Click it and Unblock the Notifications