तेल कीमतों पर राज्यपाल धनखड़ का अजब-गजब बयान, बोले-पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें

कोलकाता, 11 अप्रैल: देश में लगातार बढ़ रही तेल और गैस की कीमतों ने लोगों के बजट को बिगाड़कर रख दिया है। सरकार लगातार तेल की बढ़ी कीमतों के लिए क्रूड ऑयल को महंगा होना बता रही है। अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से राहत पाने के लिए एक अजब-गजब बयान दे डाला है। राज्यपाल ने लोगों को नसीहत दी कि, तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर, लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम कर देना चाहिए।

Bengal Governor Jagdeep Dhankhar bizarre statement on oil prices

पेट्रोलियम संरक्षण के मुद्दे पर इंडियन आयल कॉर्पोरेशन और अन्य तेल विपणन कंपनियों की ओर से आयोजत एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि पर लोग अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सबसे अच्छा उपाय है कि हर बार जब तेल की कीमत में इजाफा हो तब उसका उपयोग कम कर दिया जाए। ऊर्जा का इस्तेमाल कम करने से धरती और देश की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों का आयात देश के संसाधनों की बर्बादी है।

धनखड़ ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद जीवाश्म ईंधन हैं जिनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता और उनके पुनर्निर्माण में लाखों साल का वक्त लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों के बेतहाशा उपभोग पर रोक लगनी चाहिए।

आईओसी के कार्यकारी निदेशक प्रीतीश भारत ने कहा कि जीवाश्म ईंधन की उपलब्धता घट रही है और यह उत्पाद हमेशा के लिए नहीं रहने वाला है और इसे संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करने की जरूरत है। आईओसी के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी प्रदूषण को कम करने के लिए समृद्ध ईंधन गुणवत्ता का निर्माण कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+