बंगाल चुनाव: 4 मिनट में घटी 8 प्रतिशत वोटिंग, टेंशन में TMC पहुंची चुनाव आयोग के पास
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 30 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया जारी है। जिसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकी किसी तरह की गड़बड़ी ना हो पाए। सुबह 9 बजे तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद जारी आंकड़ों में कम वोटिंग प्रतिशत दिखा, जिसके बाद टीएमसी की टेंशन बढ़ गई। इसके साथ ही टीएमसी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया।
Recommended Video

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) के मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे ये घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया। पार्टी को इसमें किसी गड़बड़ी का शक है, जिस वजह से चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी बंगाल में जीतेगी। इसके अलावा बंगाल की बेटी बंगाल के गद्दार को नंदीग्राम से हराएगी। बीजेपी पर उन्होंने कहा कि टूरिस्ट गैंग यहां पर आते हैं और यहां की संस्कृति को नष्ट करते हैं। बंगाल की महिलाएं अपनी इच्छानुसार साड़ी पहनना जारी रखेंगी।
पोलिंग बूथ पर फायरिंग
भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल पोलिंग बूथ पर सुबह फायरिंग हुई, जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिदनापुर के कई पोलिंग बूथ पर कब्जा कर लिया है। साथ ही वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा। इसके लिए भी टीएमसी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक सब जगहों पर हालात सामान्य हैं। जिस वजह से बंगाल में सुबह 11 बजे तक 24.61 प्रतिशत मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications