बंगाल चुनाव: TMC ने 4 सीटों पर बदले उम्मीदवार, बगावत का सता रहा था डर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव के ऐलान के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने में जुटी हुई हैं। बंगाल में सबसे पहले टीएमसी ने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट एक साथ जारी की थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने ही सबसे पहले घोषणा पत्र भी जारी किया, लेकिन अब उनकी पार्टी ने 4 विधानसभा सीटों पर बड़ा बदलाव किया है, जहां पर नए नामों का ऐलान किया गया। अभी तक पार्टी ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन अंदरखाने से खबर है कि टीएमसी को यहां पर बगावत का डर सता रहा था।

टीएमसी

टीएमसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने कल्याणी विधानसभा क्षेत्र से अब अनिरुद्ध विश्वास के नाम का ऐलान किया है। ये सीट एससी के लिए रिजर्व है। वहीं नार्थ 24 परगना जिले के अशोकनगर से नारायण गोस्वामी और अमडंगा से रफ़ीकुर रहमान को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वीरभूमि जिले की दुबराजपुर सीट से देवव्रत साहा को मैदान में उतारा गया। ये सीट भी एससी के लिए रिजर्व है।

क्या है नाम बदलने की वजह?
सूत्रों के मुताबिक चुनाव से पहले बड़ी संख्या में बीजेपी समेत अन्य दलों के नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं। जब ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, तब से ही नाराज नेता गुटबाजी कर रहे थे। पार्टी के अंदर घमासान होता देख हाईकमान को चार सीटों पर प्रत्याशियों को बदलना पड़ा।

मौजूदा विधायकों के नाम भी कटे
बंगाल में 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को रिजल्ट आएगा। वैसे तो बंगाल में 293 सीटें हैं, लेकिन टीएमसी ने 291 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। राज्य में पार्टी के 23-24 विधायक ऐसे हैं, जिनका पार्टी ने टिकट काट दिया है। वहीं ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं, जहां 1 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+