बंगाल उपचुनाव: TMC के स्टार प्रचारकों में बाबुल सुप्रियो और नुसरत जहां को नहीं मिली जगह
कोलकाता, 9 अक्टूबर। बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और टीएमसी सांसद नुसरत जहां को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में टीएमसी ने 30 अक्टूबर को संतिपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाओं के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। हैरानी की बात ये है कि लिस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनीर्जी का नाम है, लेकिन बाबुल सुप्रियो और नुसरत जहां को जगह नहीं दी गई है।

बता दें कि हाल ही में मां बनीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने एक्टर यश दासगुप्ता और अन्य भाजपा नेता के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं, केंद्र सरकार के नए मंत्रीमडल में जगह न मिलने से नाराज बाबुल सुप्रियो ने पिछले महीने ही टीएमसी का दामन थामा था। टीएमसी के स्टार प्रचारकों में शामिल ना किए जाने के बाद से बाबुल सुप्रियो और नुसरत जहां को लेकर सिसायी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा में खेल के बुनियादी ढांचे का लिया जायजा, इन स्टेडियम का किया दौरा
बंगाल उपचुनाव के लिए टीएमसी ने रिकॉर्ड वोट अंतर के साथ भवानीपुर उपचुनाव जीतने वालीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और फिल्म कलाकार से राजनेता बने देव, मिमी चक्रवर्ती, राज चक्रवर्ती और सयानी घोष शामिल हैं। आगामी उपचुनावों के लिए प्रचारकों की सूची में सुब्रत मुखर्जी, फिरहाद हकीम, सौगत रॉय और अरूप बिस्वास जैसे अनुभवी तृणमूल नेताओं को भी शामिल किया गया है।
प्रियंका के खिलाफ प्रचार नहीं करना चाहते थे बाबुल सुप्रियो
नुसरत जहां और बाबुल सुप्रियो उन उल्लेखनीय नामों में शामिल हैं जो सूची से गायब हैं। नुसरत ने इस साल की शुरुआत में मार्च-अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। दूसरी ओर बाबुल सुप्रियो ने भबानीपुर उपचुनाव से पहले भाजपा छोड़ टीएमसी में आ गए थे। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि वह उन्हें 'लंबे समय से भाजपा की मित्र प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्रचार करने की शर्मिंदगी' से दूर रखे।












Click it and Unblock the Notifications