पश्चिम बंगाल: कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे बीजेपी सांसद पर हमला, गाड़ी पर फेंका बम

कोलकाता, 20 मार्च: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में राज्य से हिंसा की कई खबरें सामने आई थी। वहीं अब पश्चिम बंगाल के राणाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार पर बम से हमला किया गया है। दरअसल यह हमला उस वक्त हुआ जब सांसद 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखकर लौट रहे थे।

Attack on BJP MP Jagannath Sarkar

अपने ऊपर हुए बम से हमले की जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद ने बताया कि, "मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख कर लौट रहा था। मेरी कार पर एक बम फेंका गया था, हम इसमें बाल-बाल बच गए। हमने देखने के लिए कार को थोड़ी दूर बाहर निकाला, इस घटना के 10 मिनट के बाद पुलिस आई।" बता दें कि इससे पहले जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया था कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पश्चिम बंगाल में राजनीति का शिकार हो रही है। वहीं अब उन पर हमले की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक सांसद की गाड़ी के पीछे बम फटा है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि इस हमले में गाड़ी में हल्का नुकसान होने की खबर है। वहीं बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की भी सूचना मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+