'मुझे लकवा मार सकता है, मेरी तबीयत खराब है...', राशन घोटाले मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री का दावा
Ration scam case Jyoti Priya Mallick: पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने शुक्रवार को दावा किया कि वह अस्वस्थ हैं और उनके शरीर के कुछ हिस्से 'लकवे' की चपेट में आ सकते हैं। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ऐसा दावा किया है।
मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने कहा है कि, '' मेरी तबीयत खराब है। मेरे दाहिने पैर में समस्या है। मुझे लकवा मार सकता है।'' ज्योति प्रिया मलिक को 13 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 27 अक्टूबर को उनके दो घरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था।
ज्योति प्रिया मलिक की गिरफ्तारी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी की श्रृंखला में लेटेस्ट है। टीएमसी के नेता फिलहाल कथित स्कूल भर्ती, पशु तस्करी, कोयला तस्करी घोटाले और नागरिक निकायों में भर्ती में अनियमितताओं सहित कई जांचों का सामना कर रही है।
कोलकाता की एक विशेष अदालत ने पहले ईडी द्वारा उनकी हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी थी और निर्देश दिया था कि मंत्री ज्योति प्रिया मलिक सेना के कमांड अस्पताल में हर दूसरे दिन चिकित्सकीय जांच की जाएगी।
अपनी गिरफ्तारी के दिन ज्योति प्रिया मलिक अदालत में ही बीमार पड़ गए थे, जिसके कारण अदालत को चिकित्सा जांच सुविधा का आदेश देना पड़ा। हालांकि, अपने 'पक्षाघात' के दावे के बावजूद मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने कहा कि वह 13 नवंबर को मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications