अमित शाह ने पहले चरण में 30 में से 26 सीटें जीतने का किया दावा, ममता बोली- क्या EVM में घुसकर देखा है?

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि बीजेपी बंगाल के अंदर पहले चरण के चुनाव में 30 में से 26 सीटें जीत रही है। अमित शाह के इस दावे पर अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है। ममता बनर्जी ने कहा है कि 2 मई का इंतजार कीजिए, तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी, बंगाल के अंदर बाहरी राज नहीं कर पाएंगे।

Mamata banerjee

बंगाल में बाहरी राज नहीं कर पाएंगे- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि गृहमंत्री दावा कर रहे हैं कि बीजेपी पहले चरण में 30 में से 26 सीटें जीतेगी, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या आप ने ईवीएम के अंदर घुसकर देखा है? आपने (अमित शाह) ये क्यों नहीं कहा कि बीजेपी सभी 30 सीटें जीतेगी। ममता ने कहा कि बंगाल के अंदर जीत टीएमसी की ही होगी, हम बाहरियों को बंगाल में राज नहीं करने देंगे।

क्या कहा था अमित शाह ने?

आपको बता दें कि अमित शाह ने रविवार को कहा था कि बंगाल के अंदर पहले चरण के चुनाव में हम 30 में से 26 सीटें जीत रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद मैं ये कह सकता हूं कि पश्चिम बंगाल की 30 सीटों में से हम 26 से अधिक सीटें जीतेंगे। हमें स्पष्ट संकेत मिले हैं कि भाजपा असम में 47 सीटों में से 37 से अधिक सीटें जीतेगी।

बता दें कि बंगाल में पहले चरण के अंतर्गत 30 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 80 फीसदी के करीब मतदान हुआ था। अब दूसरे चरण के लिए 30 सीटों के लिए 1 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+