पं बंगाल में धारदार हथियार से TMC नेता सहित 3 लोगों की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में टीएमसी नेता सहित उनके पति और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची में शुक्रवार की सुबह टीएमसी नेता सहित परिवार के दो सदस्यों की हत्या ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वहीं, एक लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कूचबिहार के सीतलकुची इलाका जोकि बांग्लादेश की सीमा से लगता हुआ इलाका है, उसमें पंचायत स्तर की टीएमसी नेता, उनके पति और बेटी की सुबह तड़के ही हत्या कर दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी विभूति भूषण रॉय अपने दो साथियों के साथ टीएमसी नेता के घर सुबह करीब 4.40 पर घुसता है। इसके बाद वो धारदार हथियार से घर के तीन सदस्यों पर हमला करता है। जिसमें टीएमसी नेता उनके पति और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो जाती है। जबकि छोटी बेटी अस्पताल में भर्ती है।
मृतकों की पहचान नीलिमा बर्मन (52), पति विमल कुमार बर्मन (68) और उनकी बेटी रूना बर्मन (24) की हैं। जबकि घायल बेटी इति (22) अस्पताल में भर्ती है।
घर से तेज चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने विभूति भूषण रॉय को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के पहुंचने तक उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, पुलिस ने हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले 10 अप्रैल 2021 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान सीआईएसएफ जवान ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें 5 लोगों की मौत होगई थी।
ये भी पढ़ें: Bengal Violence: बंगाल हिंसा पर एक्शन में गृह मंत्रालय, ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications