विराट-अनुष्का की तरह आप भी यूरोप में मना सकते हैं हनीमून, जानिए कितना आएगा खर्चा
नई दिल्लीः साल 2017 के आखिर महीने में शादी करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यूरोप में हनीमून ट्रिप पर चले गए। दुनिया में बहुत सारे कपल यूरोप को अपना हनीमून डेस्टिनेशन चुनते हैं। यहां कपल हनीमून लाइफ को एंज्वॉय करते हैं। इसकी कई वजह हैं, एक बार यहां का मौसम और दूसरा यहां आना आपकी जेब पर भी ज्यादा खर्चा नहीं डालता है।

आएगा 45 हजार का खर्चा
अगर आप यूरोप के रोम में हनीमून मनाने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे। मेक माय ट्रिप की वेबसाइट के अनुसार हनीमून पैकेज के तहत अगर आप रोम में 2 रातें गुजारते हैं तो आपको महज 45 हजार रुपये देने होंगे।

मिलेंगी बहुत सारी सुविधाएं
45 हजार में आप रोम में दो रात बिता सकते हैं। साफ कर दें कि 45 हजार के पैकेज में एयर ट्रैवल किराया शामिल नहीं किया गया है। हालांकि इस पैकेज में होटल किराया और ट्रैवलिंग से जुड़ी सारी सुविधाएं मिलेंगी। रोम में घूमने के लिए काफी जगहें हैं, यहां आप एंज्वॉय कर सकते हैं।
Recommended Video


13 दिसंबर को हुई थी विराट-अनुष्का की शादी
13 दिसंबर को शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनीमून के लिए यूरोप चले गए। वहां जाकर विराट ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस फोटो में विराट और अनुष्का को बर्फीली वादियों में साथ-साथ खड़े रोमांटिक पोज में देखा जा सकता है। इस फोटो में विराट के साथ नजर आ रही अनुष्का शर्मा के हाथों में मेहंदी लगी थी और हाथों में डायमंड इंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications