Vidisha Chunav Result 2024: विदिशा से चुनाव जीत कर शिवराज ने रचा इतिहास, अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की

Vidisha Lok sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है उन्होंने रिकॉर्ड मत हासिल करते हुए 8 लाख से ज्यादा वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रताप भानु को चुनाव हरा दिया है।

विदिशा लोकसभा सीट के मतगणना कार्य रायसेन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में समाप्त हो चुका है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा सहित अन्य प्रत्याशियों को हराया है।

Vidisha Chunav Result 2024 Shivraj Singh Chauhan created history by winning the elections

विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। उन्हें पांच बार के सांसद, छह बार के विधायक, और चार बार के प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। इसलिए पूरे देश की निगाहें इस सीट पर हैं। शिवराज के प्रति कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

विदिशा लोकसभा सीट पर हिंदू महासभा, जनसंघ, और भाजपा का पक्ष है। इस सीट पर टिकट प्राप्त करने के बाद से ही शिवराज ने लगातार सभाएं की। उनकी जीत की मार्जिन पहले से ही तय हो चुकी है, लेकिन देखना यह है कि क्या प्रताप भानु किसी चुनौती का सामना कर सकेंगे। 2019 में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 8 लाख 53 हजार वोट मिले थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+