Vidisha Borewell incident: 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, विदिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Vidisha Borewell incident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में घर के आंगन में खुले पड़े बोरवेल में एक ढाई साल की मासूम बच्ची गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोरवेल करीब 20 फीट गहरा बताया जा रहा हैं और बच्ची 15 फीट की गहराई में फंसी है। बच्ची की रोने की आवाज भी आ रही हैं।

एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि घटना लगभग सुबह 11 बजे हुई। कजरी बरखेड़ा गांव में इंदर सिंह का घर है। घर के ही आंगन में एक खुला बोरवेल था। नजदीक में ढाई साल की अस्मिता नाम की बच्ची खेल रही थी। जो दुर्घटनावश बोरवेल में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर पुलिस पहुंची फिर प्रशासन के अधिकारियों की टीम के साथ एसडीआरएफ भी मौके पर हैं। घटना स्थल पर बोरवेल में जहां बच्ची फंसी है, उसकी गहराई लगभग 15 फीट बताई जा रही। बच्ची को सकुशल निकालने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/madhya-pradesh/sehore-borewell-rescue-operation-completed-2-5-year-old-child-died-read-news-in-hindi-779845.html

इधर सीएम शिवराज को भी मामले की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने बच्ची का रेस्क्यू करने के लिए संबंधित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी हैं। साथ ही उसे पंखे के माध्यम से हवा भी पहुंचाई जा रही हैं।

घटना के बाद मदद के लिए ग्रामीण भी आगे आए हैं। विदिशा कलेक्टर का कहना है कि बोरवेल के गड्ढे में कैमरा भी डाला जा रहा हैं, ताकि बच्ची के मूवमेंट पता चल सकें। सामानांतर गड्ढा खोदा जा रहा हैं। इसके बाद टनल बनाकर बच्ची को निकालने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों को भरोसा है कि युद्ध स्तर पर जारी प्रयासों में सफलता जरुर मिलेंगी। अस्मिता सुरक्षित बाहर आएंगी।

आपको बता दें पिछले महीने सीहोर जिले में ढाई साल की सृष्टि भी इसी तरह खेलते हुए घर के सामने खेत में खुले बोरवेल में गिर गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद सृष्टि को बचाया नहीं जा सका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+