शमशाबाद भाजपा का मजबूत गढ़, 1977 से अब तक कांग्रेस केवल एक दफा जीती
मध्य प्रदेश की शमशाबाद विधानसभा सीट हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। 1977 से अब तक की बात करें तो 10 चुनावों में 7 दफा भाजपा के विधायक जीते हैं। केवल एक बार 1985 में कांग्रेस के मेहताब सिंह यहां से जीत सके हैं। दो दफा यह सीट जेएनपी व एजेबीपी के कब्जे में रही हैं।

शमशाबाद विधानसभा मध्य प्रदेश में भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। विदिशा जिले के अधीन व सागर लोकसभा के तहत आने वाली यह विधानसभा 2018 में एक बार फिर भाजपा के कब्जे में आई थी। राजश्री सिंह यहां से विधानसभा पहुंचे थे। शमशाबाद विधानसभा में शमशाबाद तहसील, नटेरन तहसील सहित विदिशा तहसील का भी कुछ हिस्सा आता है।
शमशाबाद विधानसभा में बीते चुनाव 2018 में 1 लाख 75 हजार 311 वोटर मौजूद थे। इसमें पुरुष वोटर 93504 और महिला वोटर 81805 थे। मतदान के बाद शमशाबाद से भाजपा को 62607 वोट जबकि कांग्रेस को 55267 वोट मिले थे. वहीं अन्य के खाते में 14372 वोट गए थे। विधानसभा चुनाव 2023 में करीब 1 लाख 90 हजार के आसपास वोटर मौजूद रहेंगे।
शमशाबाद विधानसभा से कब-कौन, किस पार्टी से जीते
1977: गिरीशचंद रामसहाय, जेएनपी
1980: ब्रिजमोहन दास माहेश्वरी, भाजपा
1985: मेहताब सिंह, कांग्रेस
1990: प्रेम नारायण शर्मा, भाजपा
1993: प्रेम नारायण शर्मा, भाजपा
1998: रूद्रप्रताप सिंह, AJBP
2003: राघवजी भाई, भाजपा
2008: सूर्य प्रकाश मीणा, भाजपा
2013: सूर्य प्रकाश मीणा, भाजपा
2018 राजश्री सिंह, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications