आखिर क्यों हाथों से उखड़ रही है एक करोड़ 18 लाख रुपए से बनी सड़क, विदिशा मलावनी मूडरा रोड का मामला
अशोक नगर विदिशा रोड से मलावनी मूडरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन काम होने से सड़क पूरी बनने से पहले ही उखड़ने लगी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय पत्रकार दीपक कपूर ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि इस सड़क निर्माण में काफी अनियमितताएं की जा रही है। पुरानी सड़क को उखाड़ कर लेवल कर फिर से सड़क बनाई जानी थी, लेकिन कहीं-कहीं पुराने डामर पर ही डामर डालकर सड़क बनाई जा रही है। उल्लेखनीय कि उक्त सड़क का निर्माण एक करोड़ 18 लाख रुपए से हो रहा है। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

वही गुणवत्ताहीन काम को देखने की फुर्सत भी अधिकारी और इंजीनियरों को नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि करीब देर दो माह सड़क निर्माण का यह काम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी हमें साइट पर दिखाई नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सड़क निर्माण में हो रही अन्य मित्र और ठेकेदार पर अंकुश न लगने से ग्रामीण नाराज है उन्होंने सड़क निर्माण में हुई कमियों को उजाकर करने के लिए एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में ग्रामीण सड़क निर्माण में हुए गुणवत्ता इन कार्यों को बताते नजर आ रहे है।
जिम्मेदार अधिकारी फोन पर मामले को टालते नजर आएं
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के घटिया निर्माण को लेकर जब वन इंडिया ने सहायक प्रबंधन नवीन गुप्ता से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद को बिजी बताते हुए फोन काट दिया। बार-बार कॉल करने पर फोन काटे नजर आए। वहीं प्रभारी महाप्रबंधक सोहन अग्रवाल ने भी इस मामले में टालू रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से मेरे पास यह मामला आया है मैं इसे दिखवाता जबान इंडिया ने उनसे सवाल किया तो वह सवालों से बचते नजर आए और एक ही बात कहते हुए दिखाई दिए कि आप मुझे वीडियो सेंड कर दो मैं दिखवाता हूं। इससे साफ है कि अधिकारी भी इस सड़क निर्माण में हो रही अनियमिताओं रोकने के लिए रुचि नहीं लेना चाहते है ताकि उन्हें अपने चहते ठेकेदार पर कार्रवाई न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications