MP में आएगा कांग्रेस का तूफान, 145 से 150 सीट जीतेंगे...विदिशा में राहुल गांधी का बड़ा दावा

MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है, जहां 15 नवंबर की शाम चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। वहीं से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस के तमाम नेता अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदिशा दौरे पर आए हुए थे, जहां उन्होंने विदिशा से हुंकार भरते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा ठोका है। साथ ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 145 से 150 सीट जीतने का दावा किया है।

Vidisha

राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश के मेरे काफी दौरे लग गए हैं। मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं कि, यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने जा रहा है। मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीट तक ले जा रही है, और इसका सबसे पहला कारण है, 5 साल पहले आप सभी ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी, बीजेपी की सरकार नहीं चुनी थी, मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव जिताया था, और फिर बीजेपी के नेताओं ने नरेंद्र मोदी ने, शिवराज सिंह चौहान ने, अमित शाह ने मिलकर एमएलए को खरीद कर आपकी सरकार मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया था।

विधानसभा चुनाव की हलचल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार चुनाव मैदान संभालते हुए अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं, जहां वे जनता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं अब प्रत्याशी भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश मतदान की तारीख 17 नवंबर बेहद पास है, जहां से पहले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में अपनी जान झोंक दी है।

ये भी पढ़े- वोट नहीं दिया तो बांध में कूद जाऊंगा...कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर की जनता को धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+