वोट नहीं दिया तो बांध में कूद जाऊंगा...कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर की जनता को धमकी
MP Assembly Election 2023 को लेकर चुनावी तैयारी का सिलसिला जारी है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बीच प्रत्याशियों के अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होने का सिलसिला भी जारी है, जहां राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर का वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर जनता से कहते नजर आ रहे हैं कि, विरोधियों को वोट मत दे देना नहीं तो मोहनपुरा बांध में पानी भरा है, पत्थर बांधकर कूद जाऊंगा, फिर तुम्हे बापू कभी नहीं मिलेगा, ढूंढते रह जाओगे।

जनता से बापू सिंह तंवर ने कही ये बात
राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह जनता से कहते नजर आ रहे हैं, जिसने जिसने विकास पर रोक लगाने का काम किया जिसने हमें कर कहा भैंस चोर कहा हमें बदनाम करने का काम किया है हमारे पोस्टर पर गोबर पहुंचने का काम किया जिसने पोस्टर निकालने का काम किया बताओ क्या उसको वोट दोगे?, वोट मत दे देना, नहीं तो यह समझ लेना मोहनपुरा बांध में पानी भरा है, पत्थर बांधकर कूद जाऊंगा, फिर तुम्हे बापू कभी नहीं मिलेगा, ढूंढते रह जाओगे। यह भविष्य का चुनाव है, मौत और जिंदगी का सवाल है, हमें अपना मान सम्मान बना के रखना है, वरना खिलचीपुर के बाजार में नहीं जा पाओगे, नाक कट जाएगी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार चुनाव मैदान संभालते हुए अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं, जहां वे जनता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं अब प्रत्याशी भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश मतदान की तारीख 17 नवंबर बेहद पास है, जहां से पहले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में अपनी जान झोंक दी है।
ये भी पढ़े- Indore news: कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने BJP पार्षद को खुले मंच से दी धमकी, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications