सिरोंज में आशा कार्यकर्ताओं से रिश्वत मांगना BCM को पड़ा महंगा, लोकायुक्त ने ₹7000 लेते रंगे हाथ धर दबोचा
MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सिरोंज स्टेट राजीव गांधी स्मृति कॉलेज में बीसीएम के पद पर तैनात महिला कर्मचारियों को आशा कार्यकर्ताओं से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल, लोकायुक्त पुलिस ने बीसीएम संध्या जैन को ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त भोपाल की टीम ने आज सिरोंज स्थित राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में बीएसीएम संध्या जैन को 22 फरवरी 2024 को 7000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस मामले की शिकायत ग्राम झुकरहोज की आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को की थी।

हरिबाई ने बताया कि बीसीएम संध्या जैन ने उसकी और उसकी दो और परिचित आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि पिछले साल के नवंबर माह से नहीं निकाली है और पेमेंट करने के बहाने में दबाव बना रखी है। पेमेंट करने के एवज में उससे 3000 रुपए और उसकी परिचितों से चार-चार हजार रुपए रिश्वत देने के लिए दवाब बना रही है।
शिकायत पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक रजनी तिवारी को पाबंद किया। जिन्होंने विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए आज संध्या जैन पत्नी राहुल जैन उम्र 32 साल निवासी क्वार्टर नंबर 10 अस्पताल कैंपस को राजीव गांधी अस्पताल सिरोंज में उसके कार्यालय में रिश्वत के 7000 रुपए हरीबाई से लेने पर रंगे हाथों पकड़ा। संध्या जैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। लोकायुक की टीम में डीएसपी वीरेन्द्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, राजेंद्र पावन, आरक्षक मनमोहन साहू, हेमेंद्र पटेल शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications