Vidiaha News: विदिशा में 1 घंटे की हुई मूसलाधार बारिश, शहर हुआ पानी पानी, नगर पालिका की खुली पोल

MP News: एक घंटे में लगातार हुई बारिश ने विदिशा शहर की तस्वीर बिगड़ी दी। निचली बस्तियों से लेकर नगर के कई इलाकों से बारिश का पानी रोड पर भर जाने से काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। नागरिकों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए घंटों तक परेशान होना पड़ा। शहर के ज्यादातर पुराने क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था।

बता दे मानसूनी सीजन में गुरुवार को हुई एक घंटा की मूसलाधार बारिश ने विदिशा शहर को पानी पानी कर दिया। हालांकि दोपहर में सुबह से 2 तक लोग उमस के कारण परेशान थे। लेकिन जैसे ही घड़ी की सी आगे बढ़ती गई आसमान में काले बादल छा गए और 1 घंटे की तेज बारिश में पूरे शहर को तरबतर कर दिया। देखते ही देखते 4:23 से जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो लगातार 1 घंटे तक चलता रहा।

1 hour torrential rain in Vidisha roads filled with water in the city

उमस और गर्मी से राहत जरूर महसूस की गई है लेकिन बारिश की गति तेज होने के कारण निचली बस्तियों के अलावा कागदीपुरा,बांसकुल, पुराना अस्पताल रोड, डंडापुरा, खरीफ फाटक, रंगियापुरा, रीता फाटक, राजीव नगर, रामद्वारा, किरि मोहल्ला सहित कई स्कूल परिसर बारिश के पानी से लबालब देखे गए। बारिश से हालात इतने बिगड़ गई कि स्कूली बच्चों को ट्रैक्टर पर बिठाकर स्कूल से बाहर निकलना पड़ा। जहां देखो वहां पानी ही अपनी नजर आ रहा था।

पुराना अस्पताल मार्ग पर भी बिगड़े हालात

1 घंटे की लगातार बारिश से शहर की तस्वीर जगह-जगह बिगड़ी नजर आई पुराने अस्पताल मार्ग से माधवगंज की ओर जाने वाला रोड बारिश से पूरी तरह तरबतर हो गया था। सड़क पर बारिश का पानी भर गया। काफी समय तक इस मार्ग पर भी यातायात। प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी। यहां की बिगड़ी तस्वीर का नजारा देखने के लिए ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गए और लोगों की भीड़ लग गई थी।

नेताओं की नाकामी की वजह से बिगड़े हालात

1 घंटे की बारिश है शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इस पर पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने बारिश को लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं की। पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक की नाकामी के कारण शहर के लिए ऐसे हालात बने। बारिश से पहले किसी ने भी यह नहीं सोचा की बारिश में शहर की हालत क्या होंगे। भूमाफियाओं ने नालों पर कब्जा कर रखा है, जिससे ड्रेनेज सिस्टम खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि एक घंटा की बारिश में यदि शहर की यह हालात बन गए तो अभी पूरी बारिश का महीना पड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान दें, ताकि शहर की जनता को तकलीफों का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+