बीएचयू कैंपस में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की महिला प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर ने वाराणसी के लंका थाने केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अपने आवास जा रही थीं महिला प्रोफेसर
जानकारी के मुताबिक, महिला प्राेफेसर एक हॉस्टल की वार्डेन हैं और बीएचयू कैंपस में ही रहती हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह हॉस्टल से निकलकर कैंपस स्थित अपने आवास जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार एक युवक ने उनकी गाड़ी का पीछा। करीब 500 मीटर दूर जाकर युवक महिला प्रफेसर की गाड़ी के आगे बाइक लगा परेशान करने लगा।
महिला प्रोफेसर ने दर्ज करवाई एफआईआर
महिला प्रोफेसर ने शोर मचा दिया और विश्वविद्यायल प्रशासन को सूचना दी। हंगामा सुनकर लोग वहां पहुंचे तो बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मामले में महिला प्रोफेसर लंका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications