Varanasi: दो नावों की टक्कर में महिला का हाथ कटा, पूजा करने गुजरात से आई थी काशी
गुजरात से काशी में दर्शन पूजन करने के लिए आई एक महिला का हाथ रविवार को गंगा नदी में नाव से यात्रा के दौरान दो नावों के टकरा जाने से कट गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Varanasi में दर्शन पूजन करने के लिए गुजरात से आई हुई एक महिला का हाथ रविवार को दो नावों के बीच में फंसकर कट गया। नाव में फंसकर हाथ कटने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में महिला का उपचार चल रहा है।

काशी के घाटों की छटा देखने निकले थे पर्यटक
गुजरात से काशी दर्शन करने के लिए एक समूह रविवार को वाराणसी पहुंचा था। वाराणसी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद दर्शनार्थियों का समूह नाव पर सवार होकर गंगा नदी से काशी के घाटों की छटा देखने के लिए निकला था। गंगा नदी में नाव से सैर करने के बाद दर्शनार्थियों का समूह दशाश्वमेध घाट पर वापस लौट रहा था। घाट के किनारे पहुंचने पर एक दूसरी नाव को लेकर नाविक वहां पहुंच गया। इस दौरान नाव में बैठी गुजरात की रहने वाली 55 वर्षीय हंसा बेन पत्नी कन्हैया पटेल का हाथ नाव के बाहर निकला हुआ था। गंगा नदी के किनारे लगाते समय दूसरी नाव से टक्कर होने के बाद महिला का हाथ दोनों नावों के बीच में फस गया। हाथ फटने के बाद महिला जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी।
रगड़ने के बाद कट गया महिला का हाथ
जब तक दोनों नाव को दूर किया जाता तब तक महिला का हाथ दोनों नाव के बीच में रगड़ जाने के चलते कट गया। हाथ कट जाने के बाद नाव पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद पर्यटक मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए। उसके बाद महिला को घाट के किनारे से उठाकर लोग सड़क तक लेकर आए। घाट पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी जीत से ही घायल महिला को लेकर पुलिसकर्मी कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे। मंडलीय अस्पताल पहुंचाने तक महिला के हाथ से अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। मंडलीय अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
