UP News: महिला को मैजिक चालक से हुआ प्यार, कोर्ट में रचाई शादी, फिर मंगलसूत्र लौटाकर बोली, अब यही हैं मेरे पति

UP Varanasi News: वाराणसी जिले से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी के मिर्जामुराद में एक गर्भवती महिला को मैजिक चालक से प्यार हो गया। उसके बाद वह मैजिक चालक के साथ ही फरार हो गई।

पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। थाने पहुंचकर महिला ने पहले पति द्वारा दिए गए मंगलसूत्र और गहने वापस कर दिए। महिला का यह भी कहना था कि अब मैजिक चालक उसका पति है।

woman-fell-in-love-with-magic-driver-got-married-in-court-in-varanasi-up

दरअसल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला की शादी डेढ़ साल एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, इसी बीच एक दिन महिला कहीं जा रही थी। मैजिक से यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात मैजिक चालक हो गई है।

मुलाकात होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। दोनों मोबाइल से एक दूसरे से बात करते थे। करीब 25 दिन पूर्व महिला अपना घर छोड़कर फरार हो गई। फरार होने के बाद दोनों वाराणसी कचहरी पहुंच गए और हलफनामा देकर कोर्ट मैरिज कर ली।

इधर महिला का पति उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। थक हार कर उसने पुलिस के पास पहुंच कर अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस खोजबीन करना शुरू की तो पता चला कि महिला किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी।

कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने मैजिक चालक से संपर्क किया उसके बाद मैजिक चालक और महिला को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद महिला थाने में आई तो उसने कहा कि वह मैजिक चालक के साथ ही बची हुई जिंदगी गुजारना चाहती है और अब वह उसी को अपना पति मानती है।

पुलिस द्वारा महिला के पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दिया गया। परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद महिला ने डेढ़ साल पहले शादी के दौरान दिए गए मंगलसूत्र और गहने वापस कर दिए। इस दौरान महिला का पति और उसके परिवार के लोग इज्जत की गुहार लगाते हुए उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बताया यह भी जा रहा है कि विवाहिता गर्भवती भी है। फिलहाल विवाहिता द्वारा ऐसा कदम उठाया जाने के चलती रहकर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+