दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी, बोली- शादी के पहले से करती थी प्यार, अब उसके बिना जीना मुश्किल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाने में शुक्रवार को पहुंची एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

महिला द्वारा कहा गया कि कुछ भी हो वह अपने प्रेमी के साथ ही अपने आगे की बची हुई जिंदगी गुजारना चाहती है। महिला दो बच्चों की मां है और उसका पति उसे अपने साथ रखना चाहता है लेकिन वह साथ रहना नहीं चाहती।

woman-adamant-on-living-with-her-lover-in-varanasi-said-it-is-difficult-to-live-without-him

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक लड़की और एक लड़का हुआ।

परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था इसी बीच जनवरी माह में अचानक विवाहिता अपने घर से गायब हो गई। विवाहिता के गायब हो जाने के बाद परिवार वालों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद पुलिस विवाहिता की खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

इधर शुक्रवार को विवाहिता अचानक अपने ससुराल पहुंच गई। ससुराल पहुंचने के बाद विवाहिता द्वारा अपने पति से तलाक मांगा गया और उसने कहा कि अब वह बची हुई जिंदगी अपने प्रेमी के साथ गुजरेगी।

उसके बाद महिला थाने पहुंच गई। मिर्जामुराद थाने पहुंचने के बाद भी महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। महिला द्वारा बताया गया की शादी से पहले ही वह भदोही के रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी।

हालांकि इसी बीच परिवार वालों द्वारा दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी गई। 3 साल तक वह अपने प्रेमी से बात नहीं की लेकिन अचानक एक दिन सोशल मीडिया के माध्यम से उसके प्रेमी ने उसे मैसेज किया। उसके बाद दोनों का प्यार फिर परवान चढ़ने लगा।

फिलहाल इस मामले की जानकारी होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी की बात सुनने के बाद उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+