UP Wolf News: वाराणसी में भी भेड़िये दिखने का दावा, युवक के साथ ही मवेशियों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण
UP Wolf News: पिछले दो महीने से उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत कई जिलों से जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की खबरें आ रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भेड़ियों की आहट सुनाई देने लगी है।
ग्रामीणों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन लोगों द्वारा सोमवार की रात में तीन भेड़ियों को देखा गया। वहीं भेड़िए द्वारा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र मैं एक युवक के ऊपर हमला कर दिया गया तथा खूंटे से बंधी भैंस को भी भेड़िए ने हमला करके घायल कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने के बाद जब युवक द्वारा शोर मचाया गया तो भेड़िया धान की खेतों की तरफ भाग निकला। इस मामले में रात में ही ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद 11 2 पुलिस और खजूरी चौकी प्रभारी पवन कुमार यादव गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा देर तक भेड़िया खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया लेकिन भेड़ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
सोते समय भेड़िए ने किया अटैक
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के रहने वाले पशुपालक कैलाश यादव का कहना है कि उन्होंने अपने घर के बाहर अपनी भैंसों को खूंटे से बांधा था। रात में तीन भेड़िए पहुंचे और उन लोगों ने भैंसों पर हमला कर दिया जिससे भैंसें चिल्लाने लगीं।
भैंसों के चिल्लाने की आवाज सुनकर कैलाश यादव का बेटा 22 वर्षीय नितेश यादव लाठी लेकर दौड़ते हुए वहां पहुंचा। उसने दावा किया कि तीन भेड़ियों ने भैंस पर हमला किया था। इस दौरान उसे देखकर भेड़िए उसके ऊपर भी टूट पड़े और उसे भी काट लिए।
नितेश द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग भी उठ गए। नितेश की बड़ी मां 50 वर्षीय राजमणि देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब परिवार और आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो भेड़िए भागने लगे। उन्होंने दावा किया की तीन भेड़िए थे और धान की खेत की तरफ भाग निकले।
अब इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण दहशत में है। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा भेड़िया दिखाई देने का दावा कितना सही है इसके बारे में अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications