दूसरे सफर के बाद ही महामना एक्सप्रेस के कोच से नल सहित कई सामान चोरी

वाराणसी। बड़े लाव-लश्कर और महात्वकाक्षाओं के साथ 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे अत्याधुनिक सेवाओं वाली महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दी थी, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही इस ट्रेन में चोरी का सिलसिला चालू हो गया है। PICS: इन तस्‍वीरों को देख भारतीय रेलवे पर होगा आपको गर्व

mahamana express

भारत की बुलेट ट्रेन के बारे में Shocking Facts

ट्रेन के भीतर स्लीपर कोच के ट्वायलेट में लगी नल की टोटियों की चोरी हो गयी है। इसके साथ ही कई अन्य सामान भी ट्रेन से गायब हो गये हैं। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

महामना एक्सप्रेस के सामने शताब्‍दी-राजधानी हुईं फेल: जानें किराया, स्‍टॉपेज और सुविधाएं

मामला उस वक्त सामने आया जब ट्रेन दूसरी बार दिल्ली से वाराणसी आयी। यहां जब ट्रेन की सफाई शुरु हुई तो कर्मचारियों ने देखा कि नल की टोटी सहित साबुन किट सहित अन्य सामान गायब था।

महत्वाकांक्षी महामना ट्रेन में हफ्ते के भीतर हुई चोरी देश की उस मूलभूत समस्या को उजागर करती है जहां लोग पब्लिक प्रॉपर्टी को खुद की प्रॉपर्टी समझकर घर ले जाते हैं।

ऐसे में जब यात्री ही ट्रेन के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने लगे तो यह सुनिश्चित कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि किस तरह से अत्याधुनिक ट्रेनों में सुविधाओं की सुरक्षा की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+