PM Modi in Varanasi: गंजारी में एक घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, वाराणसी में करेंगे मिनी रोड शो
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री के काशी डर की आधिकारिक सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है। जारी सूचना अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे गंजारी गांव में पहुंचेंगे।
गंजारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मंच पर पहुंचेंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के दौरान मंच पर भारत के दिग्गज क्रिकेट प्लेयर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक गंजारी गांव में मौजूद रहेंगे।
गंजारी में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से वाराणसी शहर में स्थित संस्कृत संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मैदान में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सिगरा में स्थित इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ढाई घंटे तक मौजूद रहेंगे।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से ही प्रधानमंत्री द्वारा कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मौजूद जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
जनसभा में भीड़ जुटाने में जुटे भाजपा नेता
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राजातालाब तहसील क्षेत्र के गंजारी गांव में आयोजित जनसभा में भारी से भारी संख्या में जनसमूह जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी पदाधिकारी का कहना है कि वाराणसी के सभी ब्लॉकों से लोक जनसभा में पहुंचेंगे इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications