पति से नाराज होकर Satna से Varanasi आ गई पत्नी, प्रेम जाल में फंसकर करने लगी गंदा काम

मध्यप्रदेश के Satna जिले की एक महिला अपने पति से नाराज होकर Varanasi चली आई, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के एक युवक महिला को प्रेम जाल में फंसा कर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर मध्यप्रदेश के Satna जिले और Varanasi कमिश्नरेट के सिगरा थाने की पुलिस ने एक महिला को बरामद किया। महिला के अलावा एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला करीब 5 माह पहले अपने पति से नाराज होकर घर से निकल गई थी। पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही थी। महिला को बरामद करने के बाद लिखा पढ़ी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे लेकर सतना चली गई।

प्रेम जाल में फंसाकर युवक करवाने लगा देह व्‍यापार

प्रेम जाल में फंसाकर युवक करवाने लगा देह व्‍यापार

सतना जिले के कोलगवा थानांतर्गत हनुमान नगर नई बस्ती की रहने वाली एक महिला जून माह में किसी बात को लेकर अपने पति से नाराज हो गई। नाराज होने के बाद महिला अपने घर से निकल गई और किसी तरह वह वाराणसी चली आई। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के समीप महिला इधर उधर भटक रही थी इसी दौरान उसकी मुलाकात गोलू नामक एक युवक से हुई। गोलू उस महिला को प्रेम जाल में फंसा कर देह व्यापार करवाने लगा।

5 महीने से तलाश रही थी पुलिस

5 महीने से तलाश रही थी पुलिस

गायब महिला के पति द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पति द्वारा 6 जून 2022 को कोलगवा थाने में गुमशुदगी का तहरीर दिया गया। पति के तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जाने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस को महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ दिन पूर्व सतना पुलिस को सूचना मिली की गायब महिला वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप रहती है। सटीक सूचना के बाद दो सप्ताह पूर्व सतना की पुलिस कैंट इलाके में छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रेम जाल में फंसाने वाला युवक भी गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसाने वाला युवक भी गिरफ्तार

27 अक्टूबर को सतना की पुलिस दोबारा वाराणसी आई और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के साथ ही सिगरा थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस द्वारा महिला की तरह की गई। मंगलवार की रात में पुलिस ने महिला को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से ही बरामद कर लिया। महिला के साथ मौजूद गोलू नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता महिला द्वारा बताया गया कि उसे प्रेम जाल में फंसा कर गोलू द्वारा देह व्‍यापार करवाया जा रहा था। इस मामले में सिगरा थाने में लिखा पढ़ी और आवश्यक कार्यवाही करने के बाद सतना जिले की पुलिस महिला और गोलू नामक युवक को लेकर सतना चली गई।

स्‍टेशन के सामने फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा

स्‍टेशन के सामने फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा

वाराणसी के कैंट रेलवे स्‍टेशन के सामने वर्तमान समय में देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। रेलवे स्टेशन के सामने ओवर ब्रिज के नीचे 24 घंटे देह व्यापार से जुड़ी महिलाएं और युवतियां खड़ी रहती हैं। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि देह व्यापार करने वाले लोगों द्वारा पुलिस को मोटी रकम दी जाती है यही कारण है कि इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+