विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा- नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 51 लाख
विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा- नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 51 लाख
वाराणसी, 26 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से है। यहां विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने कहा कि जो केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करेगा, उसे 51 लाख रुपए का इनाम देंगे। बता दें कि, अरुण पाठक वाराणसी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर चस्पा कराने के मामले में तीन माह से फरार चल रहे है।

इस मामले में अरुण पाठक के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज है। हालांकि, पुलिस अभी तक भी अरुण की लोकेशन तक नहीं ढूंढ़ सकी है। तो वहीं, अरुण पाठक ने एक बार फिर से फेसबुक व ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ऊपर विवादित बयान दे डाला। अरूण पाठक ने फेसबुक व ट्विटर पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। यहीं नहीं, पाठक ने कहा कि नारायण राणे की अस्थियां काशी में प्रवाहित नहीं होने दी जाएगी। आपकी आत्म सदियों तक भटकती रहेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए पाठक ने कहा, बाला साहेब ने ही नारायण राणे को शिवसैनिक बनाया और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केंद्रीय मंत्री राणे ने बाबा साहेब के बेटे पर आक्रमण किया। बता दें कि अरुण पाठक पहले शिवसैनिक ही थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन के बाद शिवसेना छोड़कर विश्व हिन्दू सेना बना ली थी। इससे पहले अरुण पाठक उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने साल 2020 में नेपाली युवक का सिर मुंडवा कर जयश्री राम के नारे लगवाए थे।
इस मामले में भी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन माह पूर्व कैंट, सिगरा, लंका, दुर्गाकुंड इलाके में अरूण पाठक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विवादित पोस्टर चस्पा कराया था। इस प्रकरण में भेलूपुर, लंका सहित सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications