दरिंदगी - 9 साल तक सौतेली बेटी का रेप करता रहा पिता, बेटा पैदा होने पर संस्था में भेज दिया
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने की पुलिस ने सौतेली बेटी का रेप करने के आरोपी एक पिता को गिरफ्तार किया है, शनिवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेस किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
वाराणसी, 24 सितंबर : वाराणसी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र के चौबेपुर थाने की पुलिस ने सौतेली बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर 9 वर्षों तक उसका रेप करने के आरोपी सौतेले पिता को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि सौतेले पिता द्वारा रेप करने के चलते उसे एक बेटा भी हुआ जिसे चौबेपुर स्थित एक संस्था में रखा गया है।

अगस्त माह में चौबेपुर थाने में दर्ज कराई थी मुकदमा
दरअसल प्रयागराज की रहने वाली एक युवती चौबेपुर की एक संस्था में रहने के लिए अप्रैल माह में आई। वहां आने के बाद उसमें 28 अगस्त को चौबेपुर थाने में अपने सौतेले पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुभाष चंद्र पुष्पाकर नामक उसके सौतेले पिता उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ 9 साल तक रेप किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरु की गई और अब आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
बेटी का आरोप- 2013 से कर रहा था रेप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह काफी छोटी थी उसी समय उसकी मां सौतेले बाप से शादी की थी। उसका सौतेला पिता फूल माला का व्यापार करता था। वर्ष 2013 में वह 17 साल की थी और दिसंबर माह में एक दिन उसका सौतेला पिता उसे अकेले में पाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और वही वीडियो दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसका रेप करता रहा।

पीड़िता की मां भी नहीं बनी उसका सहारा
पीड़िता ने बताया कि शिकायत करने के बाद उसकी मां और उसके सौतेले भाई बहन भी उसे ही गलत मानते थे। इस दौरान सौतेला पिता कभी नशीली दवा तो कभी डरा धमका कर उसके साथ रेप करता था। इसी बीच वह गर्भवती हुई और सौतेले पिता के बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद भी उसका सौतेला पिता उसके साथ रेप करता रहा। अप्रैल माह में न जाने क्यों उसका पिता चौबेपुर में स्थित एक संस्था में उसे और उसके बेटे को लाकर छोड़ दिया। अब सौतेले पिता के गिरफ्तार होने के बाद पीड़िता के अंदर न्याय की उम्मीद जगी है।












Click it and Unblock the Notifications