Varanasi News: मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ रोकने पर बहस, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, आरोपी गिरफ्तार
Varanasi News: वाराणसी के मदनपुर इलाके में शनिवार सुबह हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने पुजारी से बहस की और विरोध जताया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
भीड़ के इकट्ठा होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुजारी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मना करने के साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

इधर, इस मामले को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने द्वारा भी विरोध जताया गया। उनका कहना है कि मंदिर में सुबह और शाम नियमित हनुमान चालीसा पाठ होता है। कुछ समुदाय के लोग इसे लेकर बार-बार विवाद खड़ा कर रहे हैं।
नियमित रूप से होता है हनुमान चालीसा पाठ
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ लाउडस्पीकर पर नियमित रूप से होता है। आरोप है कि दूसरे धर्म के कुछ लोगों ने इसे लेकर विरोध जताया। जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच उसके बाद लोग वहां हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
मंदिर प्रबंधन की शिकायत और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दशाश्वमेध एसीपी शुभम कुमार सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई अभी जारी है।
संगठन से जुड़े लोगों ने लताया विरोध
स्थानीय संगठन द्वारा आरोप लगाया गया कि काशी में मस्जिदों में दिन में पांच बार अजान होती है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने कई बार लाउडस्पीकर की आवाज कम करने का प्रयास किया, लेकिन इन सबके बावजूद भी कुछ लोग अभी भी नहीं मान रहे।
संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ रोका गया तो वे काशी में मस्जिदों में अजान रोकने के लिए भी कदम उठाएंगे। उनका कहना है कि कोई भी कार्रवाई उन्हें रोक नहीं पाएगी।
स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि वे दोनों समुदायों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए निगरानी रखेंगे। इधर, हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि दोबारा ऐसी घटना होने पर वे चुप नहीं बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications