Varanasi News: कल भूलकर भी न जाएं इन सड़कों पर, देखें डिटेल्स और अपने लोगों को भी बताएं ये जरूरी खबर
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए वाराणसी में रिंग रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
यातायात के डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री के आवागमन के समय जिन रास्तों से प्रधानमंत्री का आवागमन होना है उन रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की तरफ भी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

देखें रूट डायवर्जन प्लान
- सगुनहां तिराहा से कोई भी वाहन न तो बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ जाएगा और न ही शहर की तरफ जाने दिया जाएगा।
- बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ से निकाला जाएगा।
- हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
- व्यास मोड़/भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहन हरहुआ की तरफ नहीं जाएगा।
- पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ से कोई वाहन पंचक्रोशी रोड हरहुआ की तरफ नहीं जा पाएगा। वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास की तरफ से निकाला जाएगा।
- रखौना अंडरपास से वाहन हरहुआ चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन राजातालाब की तरफ से निकलेंगे।
- भेलखा हनुमान मंदिर से वाहन हरहुआ चौराहा नहीं जाएगा। वाहन तरना अंडरपास से निकलेंगे।
- हरहुआ चौराहा से रिंग रोड राजातालाब की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। तरना अंडरपास से निकलेंगे।
- राजातालाब से कोई भी वाहन रिंग रोड हरहुआ की तरफ नहीं जाएगा। मोहनसराय मिर्जामुराद से वाहन निकलेंगे।
- हरपुर से गंजारी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मोहनसराय/मिर्जामुराद से निकाला जाएगा।
- गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार से निकाला जाएगा।
- भोजूबीर तिराहा से सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। अर्दली बाजार से पुलिस लाइन चौराहा होकर वाहन जाएंगे।
- गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। आंबेडकर चौराहा/अर्दली बाजार से निकलेंगे।
- जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सेंट्रल जेल रोड से निकलेंगे।
- आंबेडकर चौराहा से वाहन गोलघर, कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। जेपी मेहता कॉलेज तिराहा से निकलेंगे।
- गोलघर, कचहरी से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। एलटी कॉलेज रोड से निकलेंगे।
- हिमांशु मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा वाहन नहीं जाएगा। दीनदयाल अस्पताल रोड से निकलेंगे।
- पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएगा। पांडेयपुर चौराहा/अर्दली बाजार से निकलेंगे।
- ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट व अंधरापुल से चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएगा। नदेसर से निकलेंगे।
- तेलियाबाग तिराहा से वाहन चौकाघाट चौराहा नहीं जाएंगे। मरीमाई, अंधरापुल से निकलेंगे।
- लकड़ी मंडी तिराहा से वाहन कैंट रोडवेज फ्लाईओवर के ऊपर नहीं जाएंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आवास रोड से निकाले जाएंगे।
- सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन राजघाट पुल नहीं जाएंगे। रामनगर से निकलेंगे।
- चौकाघाट चौराहा से वाहन तेलियाबाग तिराहा की नहीं जाएगा। अंधरापुल/कैंट रोडवेज से निकलेंगे।
- प्रदीप होटल तिराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे। लहुराबीर चौराहा से निकलेंगे।
- लहुराबीर चौराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा नहीं जाएंगे। चेतगंज चौराहा से निकलेंगे।
- जयसिंह चौराहा से वाहन मलदहिया चौराहा नहीं जाएंगे। चेतगंज से निकलेंगे।
- इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। कैंट स्टेशन से निकलेंगे।
- साजन तिराहा से वाहन मलदहिया चौराहा नहीं जाएंगे। कैंट स्टेशन से निकलेंगे।
- सिगरा चौराहा से वाहन सिगरा पेट्रोल पंप नहीं जाएंगे। आकाशवाणी से निकलेंगे।
More From
-
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications