Varanasi News: कपल ने लगाई गंगा में छलांग, क्रूज पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी, प्रेमिका को बचाया, प्रेमी लापता
Varanasi News: वाराणसी में बुधवार देर शाम एक महिला अपने प्रेमी के साथ राजघाट पुल से गंगा नदी में चलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि उसी समय नीचे से विश्वनाथाम क्रूज से गुजर रहे लोगों की निगाह उनके ऊपर पड़ गई।
उसके बाद क्रूज में सवार लोगों ने किसी तरह महिला को बचा लिया लेकिन उसके साथ कूदने वाले युवक के बारे में देर रात तक कोई जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि उसकी तलाश जारी है।

कूदने वाली महिला वाराणसी के भदऊ चुंगी की रहने वाली बताई जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास राजघाट पुल पर दोनों साथ में आते दिखाई दिए। उसके बाद दोनों अचानक पुल के किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गए। ऐसे में पहले किसी को इस बात का एहसास नहीं हो पाया।
लेकिन जब बाद में पता चला कि दोनों गंगा नदी में छलांग लगाने वाले हैं तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों किसी की बात नहीं माने। प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश ने बताया कि देखते ही देखते दोनों पुल से छलांग लगा दिए।
पुल से कूदने के बाद दोनों ने चिल्लाना शुरू किया। उसी समय राजघाट पुल के नीचे से विश्वनाथन क्रूज गुजर रहा था। नदी में दोनों के गिरने के दौरान तेज आवाज सुनकर क्रूज में सवार लोगों की निगाह उनके ऊपर पड़ी। उसके बाद लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाल लिया।
बाहर निकालने के बाद क्रूज मैनेजर ने जल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान वहां पहुंचे। उसके बाद काफी देर तक नदी में डूबे हुए युवक की तलाश की जाती रही लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
बहरहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार शुरू हुआ। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, देर रात तक एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान नदी में कूदे युवक की तलाश में जुटे रहे।












Click it and Unblock the Notifications