UP News: अरहर के खेत में प्रेमी से मिलने गई थी महिला, शादी की बात की तो प्रेमी ने गला दबाकर कर दी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में 25 मार्च की रात में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में महिला की प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि महिला उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। ऐसे में उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान दोनों में शादी की बात को लेकर कहा सुनी हुई। उसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में बुधवार को मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस उसे अदालत ले गई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अभी तक महिला के पति के ऊपर ही शक किया जा रहा था।
यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के बिजोरा गांव का है। गांव में बीते 25 मार्च को अरहर के खेत में गांव की ही रहने वाली रीता नामक एक महिला की लाश मिली थी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है।
बताया जा रहा है की रीता का उसके पती से विवाद चल रहा था जिसके चलते एक साल से वह मायके में ही रह रही थी। ऐसे में शक था कि रीता के पति नहीं उसकी हत्या की है।
कॉल डिटेल से सामने आई सच्चाई
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि जुगैल क्षेत्र के चौर के रहने वाले ओमप्रकाश नामक शख्स से रीता की नजदीकियां थीं। रीता और ओमप्रकाश दोनों बात भी करते थे।
मायके में रहने के दौरान रीता और ओम प्रकाश दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। ऐसे में पुलिस द्वारा ओम प्रकाश को पड़कर उससे पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी।
बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए ओबरा क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी ने हत्या की बाद भी स्वीकार कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications