Varanasi News: जिम में एक्सरसाइज करते वक्त गिरा युवक, दर्द से लगा छटपटाने, पल भर में चली गई जान, देखें Video
Varanasi News Gym CCTV: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी जनपद के सिगरा इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे युवक की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक जिम में बैठकर वार्म अप कर रहा है इसी दौरान वह अपना सर पड़कर लेता है। सर पकड़ने के बाद अचानक ही वह गिर जाता है। [Note- Video अंत में है।]

बताया जा रहा है कि युवक को वहां मौजूद लोग तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिम करने वाले लोगों में दहशत है।
Recommended Video
बच्चों को स्कूल पहुंचा कर गया था जिम करने
दरअसल, चेतगंज निवासी 32 वर्षीय दीपक गुप्ता के परिजनों द्वारा बताया गया कि दीपक करीब 10 सालों से जिम करने जा रहा था। वह शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट था और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क भी रहता था।
परिजनों द्वारा बताया गया कि मंगलवार को दीपक बच्चों को स्कूल में छोड़ने गया था। बच्चों को स्कूल में छोड़ने के बाद वह 9:30 बजे जिम पहुंच गया और वहां एक्सरसाइज करने लगा। इसी दौरान उसके सिर में अचानक दर्द उठा।
जिम के अंदर का जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि दीपक अपना सर पड़कर बैठ जाता है। जबकि दीपक के अगल-बगल लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं।
इसी दौरान अचानक दीपक धरती पर लुढ़क जाता है। उसके साथ के लोगों ने बताया कि गिरने के बाद दीपक छटपटाने लगा। उसके बाद लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
परिवार वालों द्वारा बताया गया कि चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के चलते दीपक की मौत हुई है। वहीं दीपक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा रहा है।
देखें Video-
घर वालों द्वारा दीपक की मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं? घर वालों का कहना है कि दीपक पूरी तरह से फिट था ऐसे में अचानक उसकी मौत कैसे हो सकती है। वहीं देश में चल रहे कोविड टीकाकरण के दुष्प्रभाव प्रकरण को लेकर भी लोगों में तरह-तरह चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications