Varanasi: विरोध के बाद फिर सफेद किया गया मस्जिद का रंग, रातों-रात कर दिया गया था गेरुआ

वाराणसी, 07 दिसंबर: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम के उद्घाटन से पहले दो मस्जिदों का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया था। मामले में विवाद के बाद अब मस्जिद को फिर से सफेद रंग में रंगा जा रहा है। दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले सड़क पर बुलानाला और चौक इलाके में दो मस्जिदों पर हल्के गुलाबी और भूरा कलर रंग दिए गए थे। इसको लेकर अंजुमन इन्तेजामिया मस्जिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी एसएन यासीन ने विकास प्राधिकरण के सचिव सुनील वर्मा को एक पत्र लिखा। इस पत्र में मस्जिद को फिर से सफेद रंग में किए जाने की मांग की। एसएम यासीन ने पत्र में लिखा है कि मस्जिद को बिना किसी अनुमति के मनमाने ढंग से रंग दिया गया था, जिसके कारण मुसलमानों में रोष व्याप्त हो गया है। अतः निवेदन है कि संपूर्ण मस्जिद को सफेद रंग में रंगने का कष्ट किया जाए।

 varanasi mosque color made white again after Controversy

लापरवाही में बदला मस्जिद का रंग

इस पूरे मामले पर एसएम यासीन ने बताया कि कॉरिडोर के उद्घाटन के सिलसिले में दशाश्वमेध से लेकर मैदागिन तक सभी सड़कों के मकानों का एक कलर किया जाना है, और इसी दौरान हमारी दो मस्जिद रंग दिया गया। हमें इसका डर पहले से ही था कि कहीं इसको मजदूर लापरवाही में रंग न दें। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने डीएम को इस बात की सूचना दी। मस्जिद को दोबारा सफेद रंग में रंगने को लेकर अधिकारियों से जब बात हुई तो उन्होंने आश्वासन दिया। आज मस्जिद पर सफेद रंग होना शुरू हो गया। एसएम यासीन ने बताया कि मजदूरों की इस लापरवाही को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो शहर की फिजा खराब हो सकती है। अभी कुछ लेबरों ने लापरवाही करके मस्जिद की दीवारों पर चित्रकारी करने की कोशिश की थी, जिसे रुकवाया गया।

सचिव ने कहा- हो रहा सुंदरीकरण

Recommended Video

    Varanasi के Bulanala Masjid को गेरुआ रंग से रंगने पर विवाद, अब फिर हो रही सफेद! | वनइंडिया हिंदी

    विकास प्राधिकरण के सचिव और श्री काशी विश्वनाथ धाम के सीईओ सुनील वर्मा ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा दशाश्वमेध घाट से शीतला घाट जाने वाले मार्ग पर पेंटिंग कराई गई थी। इसके पीछे मुख्य वजह थी कि बनारस के ज्यादातर मकान चुनार की रेडस्टोन पत्थरों से बनी होगी, इसी थीम को लेते हुए और घाटों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए ये प्रयोग किया गया था। अब इस काम को मैदागिन चौराहे से लेकर गोदौलिया चौराहे के बीच कराया जा रहा है। यह क्षेत्र श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने वाले रास्ते का सुंदरीकरण होगा, इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं का ध्यान भी आकर्षित होगा इसी को लेकर एक बेहतर प्रयोग किया जा रहा है, इस काम की शुरुआत जब की गई तो लोगों का बड़ा सहयोग मिला। कई मकान मालिक अपने मकान के बाहरी हिस्से को खाली करा कर दिए, जिसके बाद अब पेंटिंग कराई जा रही है, जिसमें पब्लिक का सहयोग भी मिल रहा है, जिससे यह लग रहा है कि हम लोग अपने काम में सफल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+