UP Cricket Stadium: खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, वाराणसी में जल्द होगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

UP Cricket Stadium: वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। सीएम योगी ने इंजीनियरों, श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत कर प्रगति की जानकारी ली।

बुधवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी सबसे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उन्होंने सीधे गंजारी में 451 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम का दौरा किया। यह स्टेडियम 30.66 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसमें 30,000 दर्शक बैठकर क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे। निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने ड्रेनेज, सड़क कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

varanasi-international-cricket-stadium

पूर्वांचल के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

यह स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी, बल्कि उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा केंद्र बनेगा। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तैराकी की भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को इस स्टेडियम का शिलान्यास किया था। सरकार का उद्देश्य इसे खेल गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाना है, जिससे पूर्वांचल में खेलों को बढ़ावा मिल सके।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों और इंजीनियरों से भी बातचीत कर उनके सुझाव सुने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्टेडियम की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

वाराणसी में यह स्टेडियम शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ होगा। बड़े आयोजनों के चलते शहर में होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ेगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य वाराणसी को एक खेल हब के रूप में विकसित करना है। इस दिशा में यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम देश और विदेश के खिलाड़ियों को आकर्षित करेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' समेत कई अन्य अधिकारी और नेता इस दौरान उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+